ताजाबहराइचब्रेकिगं

पांच गुना बढ़ा महाराजा सुहेलदेव स्मारक का प्रवेश शुल्क

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। स्मारक स्थल की एजेंसी लेने वाली कंपनी ने प्रवेश शुल्क में सीधे पांच गुना बढ़ोतरी कर दी है। पहले जहां प्रवेश के लिए 5 रुपये शुल्क लिया जाता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है। प्रवेश शुल्क में अचानक हुई इस बढ़ोतरी को लेकर भ्रमण के लिए आने वाले लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इसके अलावा स्मारक स्थल पर पहुंचने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों के शुल्क में भी वृद्धि की गई है। इससे परिवार के साथ घूमने आने वाले लोगों पर पहले की तुलना में अधिक खर्च का भार पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मारक स्थल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के बजाय शुल्क में इतनी बड़ी वृद्धि आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शुल्क वृद्धि की समीक्षा करने और आम पर्यटकों को राहत देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *