ब्रेकिगंश्रावस्ती

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में संवाद और आपसी सहमति से पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में संचालित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र, श्रावस्ती में आयोजित बैठक के दौरान एक वैवाहिक विवाद का काउंसलिंग एवं आपसी संवाद के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। बैठक में प्रभारी उपनिरीक्षक एवं महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता तथा महिला आरक्षी अर्चना रावत की मौजूदगी में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। विस्तृत काउंसलिंग और समझाइश के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने और पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने पर राजी हो गए। परामर्श केंद्र की इस संवेदनशील पहल से परिवार में उत्पन्न मतभेद दूर हुए और रिश्तों में पुनः विश्वास कायम हुआ। पुलिस प्रशासन ने बताया कि दोनों पक्षों से भविष्य में आपसी सामंजस्य बनाए रखने का आश्वासन लिया गया है तथा आगे भी परिवार परामर्श केंद्र द्वारा नियमित संपर्क बनाए रखा जाएगा, ताकि पारिवारिक सौहार्द और स्थायी रूप से बना रहे। सुलह-समझौता प्रकरणरू वादी रूबी शुक्ला एवं प्रतिवादी सर्वेश मिश्रा के मध्य चल रहे वैवाहिक विवाद का आपसी सहमति से सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *