ताजाब्रेकिगंमहाराजगंज

पोखरे में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने ग्रामीणों को पोखरे के पास जाने से किया मना, रेस्क्यू की तैयारी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
कोल्हुई/महराजगंज।कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा खुर्द में गांव के समीप स्थित पोखरे में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को पोखरे में देखे जाने के बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल है।ग्रामीणों के मुताबिक पोखरे के आसपास अक्सर लोगों और पशुओं का आवागमन रहता है। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को जल्द से जल्द रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी व्यक्ति को पोखरे के पास नहीं जाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा सकता है। फिलहाल मगरमच्छ के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *