फाइनेंस कंपनी के नाम पर ट्रेलर लूटने वाले तीन गिरफ्तार, वाहन बरामद

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ’सुश्री मेविस टॉक’ एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा’ के पर्यवेक्षण तथा अपराध निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज दिन्नू प्रसाद यादव’ के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत ’मु0अ0सं0 822/2026 धारा 126(2), 115(2), 131, 352, 351(3), 309(6), 61(2)(ए) बी.एन.एस.’ में वांछित ’03 अभियुक्तों’ को गिरफ्तार करते हुए घटना से संबंधित ट्रेलर बरामद किया गया है।जांच में प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा ’फाइनेंस कम्पनी में सीजिंग का कार्य करने की बात कहते हुए किश्त बकाया होने के नाम पर हाईवे पर उक्त ट्रेलर को रोका गया तथा चालक को जबरन वाहन से हटाकर ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया गया।’ चालक द्वारा विरोध किए जाने पर अभियुक्तगण द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा ’केबिन की खिड़की से उसका गला दबाने का प्रयास’ किया गया। इसके बाद अभियुक्तगण ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर यार्ड में ले जाने का प्रयास कर रहे थे।’05.10.2026’ को उ0नि0 ’विनय कुमार सिंह’, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, मय हमराह क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित ’तीन अभियुक्त हिन्दुआरी पुलिया के पहले बाबा ढाबा के पास मोटरसाइकिलों के साथ खड़े हैं तथा कहीं जाने की फिराक में हैं।’सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर तीनों अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा समय करीब 10रू20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से ’पल्सर मोटरसाइकिल तथा एक बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाइकिल’ बरामद हुईं। दोनों मोटरसाइकिलों को ’धारा 207 एम.वी. एक्ट’ के अन्तर्गत सीज किया गया एवं अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे ’श्रीराम फाइनेंस कम्पनी में सीजिंग का कार्य करते हैं’ तथा कम्पनी से किश्त बकाया वाहनों की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित वाहनों को कब्जे में लेकर यार्ड में खड़ा कर कम्पनी को सूचित करते हैं। अभियुक्तों के अनुसार ’04/05.10.2026 की रात्रि में ट्रेलर को किश्त बकाया होने के आधार पर जबरन कब्जे में लेकर हिन्दुआरी स्थित यार्ड ले जाया जा रहा था।’ इसी दौरान ट्रेलर खराब होकर बंद हो गया, जिसके बाद उसे डी.आर. ड्रीम होटल के सामने छोड़ दिया गया तथा चालक द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथ मारपीट किया गया था।

टिप्पणियां