सोनभद्र

बभनी ब्लॉक के ग्राम दरनाखाड़ में हुआ पीडीए जन पंचायत

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को विधानसभा क्षेत्र-403 दुद्धी के बभनी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम दरनाखाड़ में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद ने आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक भागीदारी को लेकर पार्टी की नीतियों को सामने रखा।पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा आदिवासी समाज को सम्मान और अधिकार देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में आदिवासी क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए तथा आरक्षण लागू कराकर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख जैसे पदों पर आदिवासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए गए।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।जन पंचायत को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समेत सभी वर्गों की भागीदारी और अधिकारों के लिए पार्टी लगातार कार्य करती रही है।इस दौरान रवि बिंद, पन्नालाल, अवध नारायण यादव, बिरझन, रामनारायण गौड़, कन्हैया लाल, अशोक खरवार, नंदलाल खरवार, विजय शंकर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *