ताजाबलरामपुरब्रेकिगं

बलरामपुर में पप्पू यादव का पुतला दहन, हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने की कार्यवाही की मांग

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बलरामपुर। में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अटल चौराहा शेखूईकला के पास प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।संगठन के जिला अध्यक्ष प्रभात शुक्ल ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सांसद पप्पू यादव द्वारा प्रभु श्रीराम के चित्र के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया है, जिससे करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने इसे आस्था का अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ व्यापक आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, शिवांशु शुक्ला समेत बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *