ताजाबहराइचब्रेकिगं

बहराइच में तालाब में डूबा 8 वर्षीय बालक, ैक्त्थ् का रेस्क्यू अभियान जारी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर/बहराइच। थाना पयागपुर क्षेत्र के शिवदहा करघय्या पुरवा में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब घर से सटे गहरे तालाब में करीब 8 वर्षीय बालक के डूबने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी तालाब में उतरकर बालक की तलाश शुरू की, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण खोजबीन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद ैक्त्थ् की टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम तालाब में बालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है। समाचार लिखे जाने तक तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। बालक के बरामद होने को लेकर पुलिस और ैक्त्थ् टीम लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *