ताजाबहराइचब्रेकिगं

बहराइच में भारी बारिश का असररू 21 और 22 जुलाई को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद ठै। का आदेश

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 21 एवं 22 जुलाई 2026 को अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देश पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा तथा अन्य सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय इन दोनों दिनों बंद रहेंगे। बीएसए ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि 21 या 22 जुलाई को कोई विद्यालय संचालित पाया गया, तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *