ताजाबहराइचब्रेकिगं

बूथ संगठन को धार देने में जुटी भाजपा, पयागपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में इंद्रापुर स्थित शिव शक्ति मैरिज लॉन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की आधारशिला है और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बूथ अध्यक्षों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही संगठन विस्तार, मतदाता संपर्क अभियान और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *