ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

महिला हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन 1930, यूपी कॉप ऐप और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, ष्शक्ति दीदीष् बनकर आगे आने का आह्वान

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जनपद में मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रावस्ती पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में शक्ति मोबाइल टीम ने विद्यालयों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। चौपाल और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही ओटीपी, बैंकिंग जानकारी और अन्य गोपनीय सूचनाएं किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रणाली, मिशन शक्ति केंद्र एवं प्रत्येक थाने पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क की सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। उपस्थित प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर अभियान की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *