महाराजगंज

मांस की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


दैनिक सत्ता मंत्र
निचलौल/नौतनवा। निचलौल में चाकू से हमला करने के प्रयास में राहगीर हुआ था घायल, दोनों की दुकान सीज। निचलौल थाना क्षेत्र के मियां मोहल्ले में चिकन-मांस की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की दुकान अवैध पाए जाने पर उसे सीज भी कर दिया गया है।पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को इम्तेयाज पुत्र मन्नूना और गोलू उर्फ अलाउद्दीन के बीच चिकन-मांस के रेट और बांट चोरी होने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान इम्तेयाज ने चिकन काटने वाले चाकू से गोलू उर्फ अलाउद्दीन पर हमला करने का प्रयास किया। चाकू गोलू को न लगकर वहां से गुजर रहे हरिओम अग्रवाल पुत्र अजय अग्रवाल निवासी मारवाड़ी मोहल्ला को लग गया, जिससे वह घायल हो गए।घटना के संबंध में अजय अग्रवाल के प्रार्थना पत्र के आधार पर निचलौल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों की मांस की दुकान को अवैध पाते हुए सीज कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों इम्तेयाज पुत्र मन्नूना और गोलू उर्फ अलाउद्दीन को मियां मोहल्ले से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल नरसिंह सिंह और कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *