सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

राज्यमंत्री और ब्लॉक प्रमुख ने दो गांवों में सीसी रोड का किया उद्घाटन

Spread the love


दैनिक बुद्ध कां संदेश
सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत कुशम्हा और रासपहरी में शुक्रवार को सीसी रोड का उद्घाटन किया गया। एसटी-एससी आयोग के उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार और ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने संयुक्त रूप से पूजा-पाठ कर, धूप-बत्ती दिखाने और नारियल फोड़कर सड़कों का उद्घाटन किया।कुशम्हा में मुख्य सड़क से जवाहर गोंड़ के घर तक तथा रासपहरी में पक्की सड़क से बेचन प्रसाद के पोल्ट्री फार्म तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा म्योरपुर ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य गेट पर कैटल गार्ड का भी उद्घाटन किया गया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने कहा कि कार्यकाल पूरा होने के बाद विकास कार्यों में देरी हो रही थी। मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र पंचायत के जनप्रतिनिधियों को दोबारा प्रशासक के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व में प्रस्तावित और अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत निधि से कुशम्हा और रासपहरी में सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि गांवों में चकरोडों को भी सीसी रोड में बदलने का कार्य किया जा रहा है।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल प्रजापति, पंकज सिंह, सुधीर कुमार, अंशु, चंद्रप्रकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *