सोनभद्र

रिंहद डैम में नहाने गया किशोर डूबा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनभद्र।म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के चपरा टोला निवासी 12 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र जितेंद्र गुप्ता मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रिहंद डैम किनारे स्थित खंता पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। समय रहते ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिवम अन्य0 बच्चों के साथ डैम में नहा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा काफी प्रयास के बाद उसे पानी से बाहर निकाला।परिजन तत्काल निजी वाहन से शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर ले गए। वहां डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजनों ने बताया कि घटना के समय वे खंता पिकनिक स्पॉट से लगभग 200 मीटर दूर खेत की जुताई कर रहे थे। इसी बीच शिवम अन्य बच्चों के साथ डैम में नहाने चला गया और हादसे का शिकार हो गया।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीण महेंद्र ,विनय,सुरेश,संतोष ,मनरूप सीता ,सुनील आदि ने रिहंद डैम के पिकनिक स्थलों और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *