सोनभद्र

वज्रपात से बचाव को पौधरोपण अभियान डीएम के निर्देश, चयनित ग्राम पंचायतों में लगेंगे 100 पौधे

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। आकाशीय बिजली के खतरे को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने वज्रपात संवेदनशील ग्राम पंचायतों में ताड़ और खजूर के पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में कम से कम 100 पौधे लगाने और उनके संरक्षण के निर्देश दिए हैं। चिन्हित गांवों में खेतों की मेड़ों व अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण कराया जाएगा। ‘बरही’ और ‘सोना-100’ प्रजाति के पौधों की उपलब्धता जिला उद्यान विभाग के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। खंड विकास अधिकारी और मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी अभियान की निगरानी करेंगे।डीएम ने पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अभियान की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *