सोनभद्र

वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चर्चित गौड़ ने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिन्हा तथा वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नाम-निर्देशनों की संवीक्षा 7 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी तथा 31 अक्टूबर 2026 तक निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जनपद सोनभद्र में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं संबंधित प्रावधानों के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी संबंधितों से आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *