ताजाबहराइचब्रेकिगं

वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस ने परखी यातायात व्यवस्था

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
विशेश्वरगंज/बहराइच। डीआईजी देवीपाटन मंडल के निर्देश पर रविवार को थाना बिशेश्वरगंज पुलिस ने बस स्टॉप स्थित गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात, हेलमेट समेत यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की। चेकिंग अभियान के बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राहगीरों एवं स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र की गतिविधियों पर भी नजर रखी। अभियान के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरसिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा। थानाध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग एवं पैदल गश्त लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में भी हड़कंप रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *