श्रावस्ती

साइबर सेल मल्हीपुर की कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़िता को 5 हजार रुपये वापस मिले

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती की साइबर सेल थाना मल्हीपुर ने ऑनलाइन ठगी की शिकार एक महिला को बड़ी राहत दिलाते हुए उसके बैंक खाते में 5,000 रुपये वापस कराए हैं। शेष धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर महेन्द्र कुमार सिंह एवं साइबर सेल की टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के बैंक खाते से न्च्प् के माध्यम से 20,000 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई थी। पीड़िता ने 21 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (छब्त्च्) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डवदमल त्मेजवतंजपवद डवकनसम (डत्ड) च्वतजंस के माध्यम से 5,000 रुपये पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शेष 15,000 रुपये वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि होल्ड कराकर वापस कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *