ताजा

स्कूल और पंचायत भवन में जलभराव, धूप निकलने से मिली राहत

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसीपुर। पिछले कुछ दिनों से हुई तेज बारिश के कारण जनपद के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई थी और लोग घरों में रहने को मजबूर रहे।सोमवार सुबह मौसम साफ होने के साथ धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप के कारण सड़कों पर जमा पानी धीरे-धीरे सूखने लगा और बाजारों में फिर से चहल-पहल दिखाई देने लगी।हालांकि, शिवा नगर स्थित परिषदीय विद्यालय और पंचायत भवन में अब भी जलभराव बना हुआ है। इससे यहां आने-जाने वाले लोगों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल धूप निकलने से लोगों को उमस और ठंडक से कुछ राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *