हर घर तिरंगारू तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का उत्साह
दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। विधानसभा क्षेत्र 290, श्रावस्ती के मंडल इकौना में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ सहभागिता की। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना को और मजबूत करना है। हाथों में लहराता तिरंगा, हृदय में राष्ट्रभक्ति और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का दृश्य देशभक्ति और एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतराम विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष सतीश जायसवाल, मंडल महामंत्री रामकुमार शुक्ला, अवनेंद्र गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
