ताजाबहराइचब्रेकिगं

हुज़ूरपुर में परीक्षण शिविर, 78 दिव्यांग मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए चिन्हित

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। विकास खण्ड परिसर हुज़ूरपुर में आयोजित परीक्षण शिविर में एलिम्को, कानपुर की विशेषज्ञ टीम ने 78 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए पंजीकरण किया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि 3 से 8 अगस्त तक जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को तहसील सदर, बहराइच परिसर में शिविर आयोजित होगा। पात्र दिव्यांगजन आधार कार्ड, 80 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा आय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर शिविर में पहुंचकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *