सोनभद्र

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े तीन तस्कर गिरफ्तार, 62 लाख की बरामदगी

Spread the love

दैनिक बृद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी ब्रेजा, तीन मोबाइल फोन और 1,210 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 62 लाख रुपये है।पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को चोपन पुलिस प्रीतनगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसओजी से सूचना मिली कि हाथीनाला टोल प्लाजा की ओर से एक संदिग्ध ब्रेजा डाला-रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रही है। सूचना पर बग्घानाला पुल और डाला क्षेत्र में चेकिंग शुरू की गई। बाद में वाहन के ओबरा जाने वाली पुल की सर्विस लेन पर पहुंचने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर करीब 4रू25 बजे वाहन को रोक लिया। वाहन में सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।तलाशी के दौरान वाहन की आगे और पिछली सीट के बीच खाली स्थान तथा डिग्गी में रखे चार बोरों से 93 पैकेट मिले। इनमें कुल 1 क्विंटल 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में थाना चोपन में मुकदमा अपराध संख्या 370/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/27ए/29/60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा ओडिशा से मंगवाकर अंबिकापुर में वाहन में लोड कराया गया था। इसके बाद इसे सोनभद्र के रास्ते मीरजापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के नवढ़िया निवासी एक व्यक्ति को देने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार गांजा खरीदने के लिए एक व्यक्ति ने आरोपियों से संपर्क किया था और अलग-अलग तिथियों में फोन-पे के माध्यम से धनराशि भेजी गई थी।पुलिस अब मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पूछताछ में सामने आए व्यक्तियों की भूमिका और अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क के संबंध में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *