बहराइच

अकरौरा में आयोजित हुई ग्राम चौपाल, विधायक सुभाष त्रिपाठी ने योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

Spread the love

दैनिेक बुद्ध का संदेश
पयागपुर, बहराइच। पयागपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा अकरौरा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी शामिल हुए। चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका नियमानुसार समाधान कराने तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पयागपुर, ग्राम पंचायत सचिव सतवंत सिंह, आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं आवश्यकताएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *