ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

अपर पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की ली सलामी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा सामूहिक दौड़ कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों में अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। उन्होंने क्वार्टर गार्द एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की साफ-सफाई और उनके बेहतर रखरखाव के संबंध में संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं स्टोर में रखे रजिस्टरों एवं सामान का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों की जांच की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यपरायणता तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही समयबद्धता एवं कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *