बहराइच

आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से विषमुक्त खेती के लिए किसानों को किया जागरूक

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। जनपद बहराइच की ग्राम पंचायत गजपतिपुर में आईटीसी के “मिशन सुनहरा कल” के सहयोग से किसानों को विषमुक्त एवं सुरक्षित खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव के 40 किसानों को निशुल्क फेरोमैन ट्रैप वितरित किए गए।कार्यक्रम के तहत किसानों के खेतों में फेरोमैन ट्रैप स्थापित कराए गए तथा इसके उपयोग की विधि और फसलों को कीटों से बचाने में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि फेरोमैन ट्रैप के माध्यम से फसलों में लगने वाले कीटों की निगरानी एवं नियंत्रण में मदद मिलती है, जिससे अनावश्यक रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग को कम किया जा सकता है। किसानों को विषमुक्त खेती, संतुलित कीटनाशक उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों से खेती में वैज्ञानिक एवं सुरक्षित कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की, ताकि उत्पादन के साथ-साथ मिट्टी, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को भी सुरक्षित रखा जा सके।कार्यक्रम से किसानों को कम लागत में कीट प्रबंधन की उपयोगी तकनीक की जानकारी मिली और प्राकृतिक एवं सुरक्षित कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *