गोंडा

आबकारी विभाग की अवैध शराब भट्टी पर छापा, 500 लीटर अवैध कच्ची शराब और 2000 किलोग्राम कच्चा माल हुआ नष्ट

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में अवैध कच्ची शराब के विक्रय रोकने को लेकर आबकारी विभाग टीम की बड़ी कार्यवाही।प्राप्त सूचना के अनुसार आबकारी विभाग और नवाबगंज पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को दोपहर 3 बजे के करीब नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज माझा गांव में नदी किनारे चल रही अवैध शराब भट्टी पर छापा मारा गया।इस दौरान 500 लीटर अवैध कच्ची शराब और 2000 किलोग्राम कच्चा माल बरामद कर नष्ट किया गया। अधिकारियों को लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध शराब बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। आयुक्त आबकारी और प्रमुख सचिव आबकारी उत्तर प्रदेश ने गोन्डा आबकारी विभाग को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।छापेमारी से पहले ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी की गई।ड्रोन की मदद से ही भट्टी तक पहुंचने का रास्ता देखा गया और फिर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।इस मामले में आबकारी विभाग ने नवाबगंज थाने में 6 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।पहले भी नवाबगंज थाना क्षेत्र में इसी तरीके की बड़ी कार्रवाई अवैध कच्ची शराब बनाने को लेकर की गई है लेकिन जेल से छूटकर के आने के बाद फिर लोग इस तरीके से अवैध कच्ची शराब का कारोबार शुरू कर देते हैं।जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि दुर्गागंज माझा में काफी समय से अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पहले जब भी छापेमारी होती थी, आरोपी सामान लेकर भाग जाते थे। यह लोग गोंडा और आसपास के जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब की सप्लाई करते थे। ड्रोन के इस्तेमाल से इस बार आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला।नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी जहां आबकारी विभाग के माध्यम से कार्रवाई की गई है इस पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है कि और कौन-कौन लोग इस पूरे कारोबार में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *