आयुर्वेद दिवस पर वी.टी.एम. हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। आयुर्वेद दिवस के पावन अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित धुसाह वी.टी.एम. हॉस्पिटल एवं आयुर्वेद पंचकर्म सेंटर में डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से भव्य निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। शिविर में दूर-दराज से आए सैकड़ों मरीजों एवं आमजन ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।शिविर में अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर,वजन सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने लोगों को बदलती जीवनशैली में आयुर्वेद को अपनाने, सही खान-पान, योग और दिनचर्या के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।इस दौरान मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ-साथ स्वास्थ्य टिप्स भी दिए गए। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है।अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों और डाबर इंडिया लिमिटेड का आभार व्यक्त किया।
