श्रावस्ती

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, एएसपी ने एसएसबी के साथ की वाहनों की चेकिंग

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती।जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह ने इंडो-नेपाल बॉर्डर स्थित तुरुस्मा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना सिरसिया पुलिस एवं एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त रूप से वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सीमा स्तम्भ संख्या-638 का भी जायजा लिया गया।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत एएसपी ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस एवं एसएसबी जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने तथा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को सीमा क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त निगरानी से इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *