इकौना में प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय ‘सक्षम’ प्रशिक्षण शुरू

दैनिक बुद्ध का संदेश श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (क्प्म्ज्), इकौना-श्रावस्ती में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के चौथे बैच का शुभारंभ 18 सितंबर 2026 को हुआ। शासन द्वारा जारी ‘सक्षम’ हस्तपुस्तिका पर आधारित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रधानाध्यापकों को प्रभावी विद्यालय नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित करना है।संस्थान के प्राचार्य राम प्रताप सिंह के संरक्षण एवं नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण मार्गदर्शक रमेश चन्द्र मौर्या ने प्रधानाध्यापकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के विकास में संस्था प्रमुख की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं बुनियादी शिक्षा उपलब्ध कराने में प्रधानाध्यापकों की कर्तव्यनिष्ठा की अहम भूमिका रहती है।प्रशासनिक एवं शैक्षिक दायित्वों की दी जाएगी जानकारीवरिष्ठ प्रवक्ता रमेश चन्द्र मौर्या ने बताया कि ‘सक्षम’ हस्तपुस्तिका के माध्यम से प्रतिभागी प्रधानाध्यापकों को प्रशासनिक, शैक्षिक, वित्तीय एवं सामुदायिक दायित्वों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही विद्यालयों में भयमुक्त, उन्नत एवं आनंददायी शिक्षण वातावरण विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।प्रशिक्षकों द्वारा साझा किए जाएंगे अनुभवप्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन ओम प्रकाश यादव द्वारा किया जा रहा है। वहीं संदर्भदाता एवं प्रशिक्षक के रूप में दिव्य प्रताप, इरशाद अहमद, जितेन्द्र कुमार, विनीत कुमार सिंह एवं श्रीमती रेनू यादव प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।प्रशिक्षण में जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की प्रतिभागिता अनिवार्य की गई है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाध्यापकों को विद्यालय संचालन, नेतृत्व क्षमता एवं शैक्षिक गुणवत्ता सुधार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
