ताजाबहराइचब्रेकिगं

एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने पयागपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण व्यवस्था परखी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर / बहराइच। जनपद बहराइच के विकासखंड पयागपुर में बुधवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. राजेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुंटेहना तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर हटवा हरदास, लहड़ोरा और खुंटेहना में आयोजित नियमित टीकाकरण सत्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने मरीजों एवं लाभार्थियों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता तथा टीकाकरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं तथा नियमित टीकाकरण अभियान पूरी सतर्कता और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि, ष्बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।ष्इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर के अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, बीपीएम अनुपम शुक्ल सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *