गोंडाताजाब्रेकिगं

एसी ब्लास्ट से तीसरी मंजिल में लगी आग,दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू, 2 लोग घायल

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा ।जनपद के अंबेडकर चौराहा स्थित कुसुमा हॉस्पिटल में सोमवार सुबह करीब 8रू30 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।घटना के दौरान चर्चा के अनुसार अस्पताल की तीसरी मंजिल पर लगे एसी में जोरदार ब्लास्ट के बाद आग लगी और कुछ ही देर में धुआं पूरे हिस्से में फैल गया।आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मचारियों, पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया।तीसरी मंजिल समेत अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया।इसके बाद मरीजों को इलाज के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी और अस्पताल का एक कर्मचारी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।प्रारंभिक जांच में एसी में तकनीकी खराबी और ओवरहीटिंग के कारण ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह और संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।इस संबंध में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *