ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 9.15 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
’
दैनिक बुद्ध का सदेश
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में ष्ऑपरेशन शुद्धिष् के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ’सुश्री मेविस टॉक’ एवं क्षेत्राधिकारी नगर ’ रणधीर कुमार मिश्रा’ के कुशल पर्यवेक्षण में तथा अपराध निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज ’श्री दिन्नू प्रसाद यादव’ के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा गोरारी पोखरा के पास पश्चिमी भीटा से अभियुक्त आकाश सिंह मौर्या पुत्र गोपाल सिंह मौर्या, निवासी ग्राम कम्हारी, वार्ड नं0 24, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष को 9.15 ग्राम अवैध हेरोइन एवं ₹1,700 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 823/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

टिप्पणियां