ताजाबस्तीब्रेकिगं

कांवड़ यात्रियों की सेवा में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुआ उपचार

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
कप्तानगंज, बस्ती। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के अवसर पर शिवभक्तों और कांवड़ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को प्रभावती पल्टूराम मानव सेवा संघ एवं किलकारी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कप्तानगंज-बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे मुख्य अतिथि एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार और थाना कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिवभक्तों, श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। डॉ. सी.एम. पटेल (नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. नीतू वर्मा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. अखिलेश कुमार (आकस्मिक चिकित्सा) तथा डॉ. राजमणि (रक्त रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों की जांच की। लंबी दूरी पैदल तय करने के कारण कई कांवड़ यात्रियों के पैरों में छाले, घाव, सूजन एवं दर्द की समस्या सामने आई। शिविर में ऐसे श्रद्धालुओं के पैरों की साफ-सफाई कर मलहम-पट्टी की गई। जरूरत के अनुसार दर्द एवं अन्य सामान्य बीमारियों की दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकीय आवश्यकता वाले मरीजों को परामर्श के बाद इंजेक्शन सहित अन्य आवश्यक उपचार भी दिया गया। शिविर में अब तक सैकड़ों शिवभक्तों एवं कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता मिल चुकी है। किलकारी हॉस्पिटल के स्टाफ एवं सहयोगियों सरिता, निशा, सीमा, आराधना, ज्योति, संजना, सुषमा, अंगद, अरविंद, अनुराग, प्रमोद श्रीवास्तव, अनिल ओझा, गौरव त्रिपाठी एवं इंजीनियर चंद्रशेखर सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगातार जारी रहेगा। चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी सेवाभाव से श्रद्धालुओं की देखभाल में जुटे हैं। आयोजकों ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे किसी भी शिवभक्त को यथासंभव तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना शिविर का मुख्य उद्देश्य है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *