कूटरचित बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की अवैध तस्करी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार’
दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल’ एवं क्षेत्राधिकारी सदर ’ सुधीर कुमार सिंह’के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रायपुर श्री विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई थाना रायपुर पर पंजीकृत ’मु0अ0सं0 99/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 5/26, 41/42 भारतीय वन अधिनियम’ से संबंधित वांछित 02 अभियुक्तों को वार्ड नं0 16, अलीनगर, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली 17.09.2026 को समय 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया। 16.07.2026 को उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा तेन्दुआ मोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पिकअप योद्धा वाहन संख्या न्च् 65 श्रज् 5692 को रोककर चेक किया गया। वाहन से 55 झाल अवैध तेंदूपत्ता बरामद हुआ था। चालक द्वारा तेंदूपत्ता के संबंध में कोई वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जांच के दौरान पुलिस एवं न्यायालय को धोखा देने के उद्देश्य से ’कूटरचित बिल तैयार कर तेंदूपत्ता की अवैध तस्करी’ किए जाने का मामला प्रकाश में आया।
