ताजाबहराइचब्रेकिगं

केडिया हॉस्पिटल के बाहर बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। शहर स्थित केडिया हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल के बाहर सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, कई बार वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है और लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। इससे आसपास के क्षेत्र में आवागमन भी बाधित हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि अस्पताल के बाहर पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए तथा सड़क पर होने वाली अवैध पार्किंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *