ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

क्षेत्राधिकारी भिनगा ने किया थाना सिरसिया का अर्धवार्षिक निरीक्षण

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने थाना सिरसिया का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अभिलेखों, रजिस्टरों एवं रिकॉर्ड का गहनता से अवलोकन किया। क्षेत्राधिकारी ने लंबित प्रार्थना पत्रों और विवेचनाधीन अभियोगों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों से ड्यूटी, बीट व्यवस्था, पुलिसिंग गतिविधियों एवं जनसुनवाई के संबंध में जानकारी लेते हुए अनुशासन और टीम भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ने थाना क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ यात्रा तथा यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों पर सतर्क निगरानी रखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सजगता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में स्वच्छता, सरकारी संसाधनों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा अभिलेखों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। शिकायतकर्ताओं एवं आमजन के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। क्षेत्राधिकारी ने महिला एवं बाल सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा श्रावण मास में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *