ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

गणित शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, संदर्भदाताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण जारी

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), श्रावस्ती के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता प्रशिक्षण के तीसरे दिन गणित शिक्षण को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता राम प्रताप सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता के रूप में डायट प्रवक्ता गिरीश मिश्रा, ओ.पी. यादव, एसआरजी संत कुमार एवं नन्द कुमार पाठक ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। वहीं लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एलएलएफ) की टीम ने सह-संदर्भदाता के रूप में विभिन्न गतिविधियों एवं अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षण को प्रभावी बनाया। तीसरे दिन के सत्रों में प्रशिक्षण का परिचय, गणित शिक्षक संदर्शिका में किए गए नवीन परिवर्तनों, नवीन प्रिंट-समृद्ध सामग्री के प्रभावी उपयोग तथा स्वतंत्र अभ्यास के लिए कार्यपुस्तिका के प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही रिमीडियल शिक्षण, संख्या पहचान एवं स्थानीय मान की समझ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों को व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हुए गणित विषय को बच्चों के लिए सरल, रोचक एवं प्रभावी बनाने के तरीकों को समझा। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों से नवीन शिक्षण विधियों एवं उपलब्ध संसाधनों का विद्यालय स्तर पर प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया। प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, तकनीकों एवं व्यवहारिक अनुभव का उपयोग परिषदीय विद्यालयों में गणित शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *