बस्ती

चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र-309 के मानिकचंद स्थित मैरेज हॉल में रविवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आगमन पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और पार्टी समर्थक जुटे। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के प्रभारी एवं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित चेहरे डॉ. मोहम्मद आकिब के समर्थन में जनता से संवाद किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय, संविधान और बहुजन हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जुलाई 2026 में पार्टी की घोषित सूची में डॉ. मोहम्मद आकिब का नाम रुधौली विधानसभा क्षेत्र के लिए शामिल किया गया था। चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।वहीं, डॉ. मोहम्मद आकिब ने क्षेत्रीय जनता का आभार जताते हुए कहा कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने उनके पक्ष में समर्थन जताया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। चंद्रशेखर आजाद के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती दिखाई दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *