बहराइच

चोरी के माल और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। कैसरगंज पुलिस ने चोरी की घटना के खुलासे का दावा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसारए उनके कब्जे से चोरी की रकमए घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉडध्सब्बल और एक बाइक बरामद की गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने बकाउल्लाह भट्टे के पास कुरसंडा.रमवापुर मार्ग की पुलिया के निकट संदिग्धों को रोककर पूछताछ और तलाशी ली। पुलिस ने उनकी पहचान कामिल उर्फ कालिया ;29द्ध पुत्र मोण् हमीद निवासी साहापुरए थाना मसौलीए बाराबंकी और तेजकरन पुत्र राम आधार निवासी पहलीपार दाण् सुरसंडाए थाना मसौलीए बाराबंकी के रूप में की। पुलिस के अनुसारए दोनों की तलाशी में कामिल के पास से 160 रुपये और तेजकरन के पास से 150 रुपयेए कुल 310 रुपये नकद मिले। इसके अलावा एक लोहे की रॉडध्सब्बल और टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 41 बीक्यू 3590 बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई 23 सितंबर की रात कैसरगंज थाना क्षेत्र के सोनारी चौराहे पर हुई चोरी की घटना के संबंध में की गई। मामले में थाना कैसरगंज में मुकदमा संख्या 317ध्2026 के तहत धारा 305;एद्धए 331;4द्ध और 317;2द्ध बीएनएस में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कामिल के विरुद्ध बाराबंकी के मसौली और सफदरगंज थानों में पूर्व से आर्म्स एक्टए एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेयए उपनिरीक्षक संतोष कुमारए उपनिरीक्षक अखिलेश तिवारीए हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंहए हेड कांस्टेबल मनोज यादवए कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *