चौकी इंचार्ज पर ₹25,000 की रिश्वत की मांगने का लगाया आरोप ,पीड़ित महिला ने लगाई पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
दैनिक सत्ता मंत्र
बलरामपुर। जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जुआथान चौकी के जयनगरा नरायनपुर गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार के लोगों पर फरसे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गंभीर रूप से घायल पीड़ितों का लखनऊ के केजीएमयू में इलाज हुआ है, लेकिन घटना के हफ्ते बीत जाने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। शिकायत पत्र में पीड़िता ने बताया है 02 जून को शाम लगभग 7 बजे जयनगरा नरायनपुर निवासी मुन्ना लाल और उनके भाई संतराम अपने खेत की ओर जा रहे थे। बगीचे के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही सहजराम, हरिश्चन्द्र, साहेबराम, लवकुश और सहजराम की पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते अचानक धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में मुन्ना लाल के सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने आए संतराम और उनकी पत्नी मीना देवी को भी कुल्हाड़ी के हत्थे व लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।घायलों को पहले संयुक्त अस्पताल बनकटा लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए लखनऊ (केजीएमयू) रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक मुन्ना लाल के सिर की हड्डी टूट गई है और हाथ का ऑपरेशन करना पड़ा है।(हत्या के प्रयास) जैसी गंभीर धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, पुलिस ने अब तक केवल दो आरोपियोंकृसहजराम और साहेबरामकृको ही गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को प्रार्थना पत्र देकर विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गया है। पीड़िता का कहना है कि दरोगा जी आरोपियों को अनुचित लाभ लेकर बचाने का प्रयास कर रहे हैं और निष्पक्ष कार्रवाई के नाम पर उनसे उल्टे पीड़िता से ही ₹25,000 क मांग की जा रही है। फरार आरोपी पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।पीड़ित पक्ष ने एसपी से निष्पक्ष जांच के लिए विवेचक को तत्काल बदलने एवं शेष आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।जब इस सम्बन्ध में जुआथान चौकी प्रभारी संतोष कुमार से बात किया गया तो बिना जवाब दिए एस आई द्वारा फोन काट दिया गया।
