ताजाब्रेकिगंश्रावस्ती

चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। बीएसएम वेलफेयर फाउंडेशन एवं अद्यांत (एम्स) हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज, श्रावस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरीश शुक्ला (जनरल फिजिशियन) ने की। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग एवं अस्थि रोग से संबंधित निःशुल्क परामर्श दिया। साथ ही नेत्र परीक्षण, रक्तचाप, रक्त शर्करा तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी निःशुल्क किए गए। शिविर के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड पंजीकरण, योजना की जानकारी एवं पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सहायता भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल सके। बीएसएम वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक स्वर्ण सिंह एवं अंकुर गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. अमन राय, डॉ. ईशा, डॉ. अनोखी, डॉ. शुभम श्रीवास्तव (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. दर्शित (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. उत्कर्ष (ऑर्थाे विशेषज्ञ), प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव तथा पंकज कुमार द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *