ताजाबहराइचब्रेकिगं

छह साल पुरानी रीढ़ की समस्या से मिली राहत, बहराइच में सफल स्पाइन ऑपरेशन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। रिसिया क्षेत्र के पटेल नगर निवासी 55 वर्षीय राम चंदर पिछले करीब छह वर्षों से रीढ़ की गंभीर समस्या से परेशान थे। गिरने के बाद उनकी तकलीफ और बढ़ गई थी। उन्होंने बहराइच के अलावा लखनऊ के उच्च चिकित्सा संस्थानों में भी उपचार कराया, लेकिन लंबे समय तक अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी। लगातार दर्द और परेशानी के बीच राम चंदर ने मा पितांबरा ब्रेन एंड स्पाइन सेंटर के विशेषज्ञ डॉ. शिवम मदेशिया से चिकित्सकीय परामर्श लिया। आवश्यक जांच के बाद चिकित्सकीय टीम ने रीढ़ की समस्या का आकलन किया और बहराइच में उनका स्पाइन ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार बताया गया है और उन्हें काफी राहत मिली है। कई वर्षों से दर्द और परेशानी झेल रहे मरीज व उनके परिवार ने उपचार के बाद राहत मिलने पर संतोष जताया। चिकित्सकों के अनुसार, रीढ़ संबंधी समस्याओं में समय पर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और उचित उपचार महत्वपूर्ण होता है। सफल उपचार के बाद मरीज के सामान्य जीवन की ओर लौटने की उम्मीद बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *