छात्रों को आयुर्वेदिक जीवन शैली अपनाने पर दिया गया बल

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। एकादश आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में जिला पंचायत संसाधन केंद्र (क्च्त्ब्) जनपद सोनभद्र में जिलास्तरीय भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने लोकजीवन में स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों की चिकित्सा के लिए आयुर्वेद के महत्व एवं बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत प्रकाश डाला। आयुर्वेद की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अनेक संस्थानों से आए प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए उन्होंने छात्रों को आयुर्वेदिक जीवन शैली के प्रत्यक्ष उदाहरण देते हुए इसे अपनाने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ विश्वकर्मा, अधीक्षक 50 शय्या आयुष चिकित्सालय डॉ ज्योतिर्जय एवं वरिष्ठ चिकित्सक गण उपस्थित रहे। इस आयोजन में आयुर्वेद दिवस के महत्व एवं लक्ष्य पर छात्रों ने आयुर्वेद आधारित भाषण , निबंध , क्विज, पोस्टर पेंटिंग, रील वीडियो निर्माण में भाग लिया । इसमें जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय आवासीय बालिका विद्यालय, कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ओम प्रकाश कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, जिला शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थान, राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज से प्रतिभागी सम्मिलित हुए । उत्कृष्ट छात्रों को मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने सम्मानित किया । इन शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।डॉ अपूर्व प्रियदर्शी ने मंच संचालन करते हुए आयुर्वेद की जानकारी दी । इस अवसर पर आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही ।
