जगतजीत इंटर कॉलेज में क्षेत्राधिकारी ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद

दैनिक बुद्ध का संदेश
इकौना, श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती राहुल भाटी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने जगतजीत इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में सुरक्षा, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।हिंसा से दूर रहकर शांतिपूर्ण समाधान पर जोरवर्तमान समय में बढ़ रही मारपीट एवं आपसी विवाद की घटनाओं के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी ने छात्र-छात्राओं को विवादों से दूर रहने तथा किसी भी समस्या का समाधान संयम एवं शांतिपूर्ण तरीके से करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद को हिंसा का रूप नहीं देना चाहिए।छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया कि किसी भी घटना, विवाद अथवा असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल विद्यालय प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।विद्यालय में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के निर्देश क्षेत्राधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों से भी संवाद किया और परिसर में सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर आवश्यक निगरानी रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान छात्र-छात्राओं को कानून एवं नियमों का पालन करने, आपसी भाईचारा, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी विवाद का समाधान हिंसा के बजाय संवाद एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक इकौना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
