गोंडाताजाब्रेकिगं

जनपद को मिला पहला होम स्टे प्रमाण पत्र,पर्यटन विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में पर्यटन को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। महानिदेशक, पर्यटन उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जनपद के विकासखंड वजीरगंज निवासी विनोद कुमार मौर्या को ष्मौर्या होम स्टे, वजीरगंज, गोण्डाष् के नाम से होम स्टे संचालन हेतु प्रमाण पत्र जारी किया गया। यह जनपद गोण्डा का पहला आधिकारिक होम स्टे प्रमाण पत्र है, जो जिले में पर्यटन एवं ग्रामीण आतिथ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट जनता दर्शन के दौरान विनोद कुमार मौर्या को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, साथ ही जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से देश-विदेश के पर्यटक भी परिचित हो सकेंगे। उन्होंने अन्य इच्छुक नागरिकों से भी पर्यटन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर होम स्टे स्थापित करने का आह्वान किया।महानिदेशक पर्यटन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी यह प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन संवर्धन नीति के अनुरूप ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा जिले में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा। ष्मौर्या होम स्टेष् पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक खान-पान, ग्रामीण परिवेश और आत्मीय आतिथ्य का विशेष अनुभव प्रदान करेगा। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला पर्यटन सूचना अधिकारी श्रीमती वन्दना पाण्डेय, ग्राम प्रधान वजीरगंज सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *