सोनभद्र

जनसुनवाई में दिव्यांगजन को मिला आत्मनिर्भरता का संबल

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। जिलाधिकारी की जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रामगढ़, विकासखंड चतरा निवासी 90 प्रतिशत दिव्यांग अब्दुल रहमान पुत्र स्व. कसीम को सीएसआर फंड के माध्यम से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त होने से श्री अब्दुल रहमान के आवागमन में सुविधा होगी और उन्हें दैनिक गतिविधियों के संचालन में सहूलियत मिलने के साथ ही आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को नियमानुसार आवश्यक सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं के समाधान के साथ-साथ जरूरतमंद नागरिकों के जीवन में सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *