सोनभद्र

जन सहयोग से मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कराए गए पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन का लोकार्पण

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।कस्बा चोपन क्षेत्र में पुलिस की गश्त, निगरानी एवं चौकसी को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन का मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कराकर सुंदरीकरण कराया गया। अभिषेक वर्मा, प्च्ै, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा फीता काटकर विधि-विधान से पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन का लोकार्पण किया गया। मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत चौकी को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वरूप प्रदान किया गया है।पुलिस चौकी के सक्रिय होने से कस्बा चोपन एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त, निगरानी एवं चौकसी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं पुलिस से बेहतर समन्वय में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर रणधीर मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर एवं गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, अपराध की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *