ताजाबहराइचब्रेकिगं

जरवल रोड स्टेशन के विकास और ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
जरवल रोड (बहराइच)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरवल के तत्वावधान में मंगलवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण, सामूहिक सलामी और प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया। तत्पश्चात स्टेशन अधीक्षक जरवल रोड के माध्यम से रेल मंत्री, भारत सरकार को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में जरवल रोड रेलवे स्टेशन के विस्तार एवं सुंदरीकरण, कोरोना काल से बंद ट्रेनों का पुनः ठहराव, जरवलदृबहराइच रेलमार्ग का शीघ्र निर्माण, गोंडादृनेपालगंज रोड रेलखंड पर रेल सेवा शुरू करने तथा योगेंद्रधाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर टीनशेड, शौचालय, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं उसे अन्य स्टेशनों की तरह विकसित किए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रभारी जिलाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि जरवल रोड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिमा स्थल पर कूड़े-कचरे का अंबार, बदबूदार नालियां, झाड़ियां और अतिक्रमण के कारण गांधीवादियों में शासन-प्रशासन के प्रति भारी असंतोष है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 9 अगस्त से पहले प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा स्थल का कूड़ा-कचरा जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालयों में डालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने जनहित में कोरोना काल से बंद ट्रेनों का जरवल रोड स्टेशन पर पुनः ठहराव सुनिश्चित करने की मांग भी दोहराई। कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सतेन्द्र मोहन श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष रियाजुल हक उर्फ मुन्ना, सशस्त्र प्रताप सिंह, विशेश्वरगंज ब्लॉक अध्यक्ष एम. शफीक, चेतराम, अनंगपाल सिंह, शादाब पहलवान, अवधेश परमार, शकील अहमद, शबीब शेख सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *