सोनभद्र

ट्रैक्टर की टक्कर से मजदूर गंभीर घायल, रेफर

Spread the love

दैनिक सत्ता मंत्र
दुद्धी (सोनभद्र)। अमवार चौकी क्षेत्र के बघाडू गांव के बैगाटोला निर्माणधीन नहर के पास बीती देर रात्रि 9 बजे एक ट्रैक्टर की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर नहर के पास कार्य समाप्त कर अपने मोटर साईकिल से घर लौट रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार,शिव प्रसाद उम्र 25 वर्ष पुत्र चौत सिंह बघाडू निवासी मजदूर मजदूरी करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे बघाडू मे नहर के पास जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल मजदूर को उपचार के लिए निजी वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया। जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को अमवार चौकी पुलिस अपने कब्जे में लेकर चौकी ले गई। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित ट्रैक्टर कनहर सिंचाई परियोजना के माइनर नहर निर्माण कार्य में लगा हुआ है,घायल मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिसे प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *