सीधे खबरों पर जाएं
Tuesday, 17 November 2026
विज्ञापन

डीपीओ ने में लौवा नदी पुनरोद्धार कार्ययोजना का किया प्रस्तुतीकरण’

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।विश्व नदी दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र की छोटी नदी लौवा के पुनरोद्धार हेतु तैयार कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के चयनित 15 जिला परियोजना अधिकारियों (क्च्व्े) को “एक नदी एक पहल” के अंतर्गत अपनी-अपनी नदियों की पुनरोद्धार कार्ययोजना प्रस्तुत करने हेतु नामित किया गया था। इसी क्रम में महेंद्र कुमार गौतम, डीपीओ, जिला गंगा समिति, सोनभद्र (वन विभाग) द्वारा लौवा नदी की वर्तमान स्थिति, प्रमुख चुनौतियों तथा उसके पुनरोद्धार के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।कार्यक्रम में लौवा नदी के संरक्षण, जल प्रवाह, जलग्रहण क्षेत्र के विकास, संरचनात्मक एवं सामुदायिक उपायों सहित नदी के दीर्घकालिक पुनरोद्धार पर विशेष रूप से चर्चा की गई प्रस्तुतीकरण के उपरांत राज्य जल शक्ति मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी द्वारा डीपीओ महेंद्र कुमार गौतम को सहभागिता एवं प्रस्तुतीकरण हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह पहल जनपद की छोटी नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा “एक नदी एक पहल” के माध्यम से स्थानीय नदियों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को गति प्रदान करेगी।

 

लेखक
rajesh sharma
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *