सोनभद्र

दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 20,000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार’

Spread the love


दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा 20,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। 29.09.2026 को थाना दुद्धी पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 250/2026, धारा 8/18/27।/29/60 छक्च्ै ।बज में वांछित एवं 20,000 रुपये का इनामी अभियुक्त अब्दुल्लाह कोन तिराहा, थाना विण्डमगंज की ओर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मय पर्याप्त पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की गई तथा इनामिया वांछित अभियुक्त अब्दुल्लाह पुत्र अली मोहम्मद अंसारी, निवासी गड़गांव, थाना पांकी पिपरा टांड, जनपद पलामू, झारखण्ड को कोन तिराहा, थाना विण्डमगंज, से 29.09.2026 को समय 11रू00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *